पुरातन छात्र समागम पर हुई सांस्कृतिक संध्या

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आई0ई0टी0 संस्थान के इंजीनियरिंग एल्युमनाई एसोसिएशन द्वारा स्वामी विवेकानंद सभागार में प्रथम पुरातन छात्र समागम 2019 के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन का किया गया। सांस्कृतिक संध्या में सेना को समर्पित एक प्रस्तुति प्राजंल, कुंदन, सुमित एवं अभिषेक द्वारा दिया गया। निशांत द्वारा प्रकृति को समर्पित गीत ने भाव विभोर कर दिया। रीतू द्वारा कच्ची डोरियो डोरियो से मैनु तू बांध ले… गीत ने श्रोताओं को झूमने को मजबूर कर दिया। बैले डांस पर अंशिका की प्रस्तुति एवं घूमर-घूमर पद्मावत फिल्म के प्रसिद्ध गीत पर स्वप्निल द्वारा नृत्य की प्रस्तुति की गई। ब्रेक डांस में तनिष्क एवं जतिन ने जनसमूह का मनमोह लिया। वैभव द्वारा मर जाऊ या जीलू जरा… गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। जिया जिया रे जिया रे…गीत पर प्रियंका ने सुन्दर प्रस्तुतिकरण दिया। गु्रप डांस में अदिति, रीतिका, अनन्या, शिवांगी, सौम्या, रीतू, संध्या एवं ज्योति ने बारी-बारी से शानदार प्रस्तुति दी। सोलो डांस में अदिति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रियंका, सौम्या, अर्पणा एवं निशांत ने अपने गीतों से रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र हर्षित त्रिपाठी द्वारा गीत प्रस्तुति के दौरान बैकग्राउंड में दृश्यों को पी0पी0टी0 के माध्यम से संयोजित किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित एवं श्रीमती आरती दीक्षित द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत इंजीनियरिंग एल्युमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ0 वन्दिता पाण्डेय, डॉ0 ब्रजेश भारद्धाज एवं पुरातन छात्रा राजश्री शुक्ला ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्रम भेंटकर किया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका सिंह एवं अजय कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य नियंता प्रो0 आर0 एन0 राय, प्रो0 अशोक शुक्ल, पुरातन छात्र सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, प्रो0 रमापति मिश्र, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ0 प्रियंका श्रीवास्तव, प्रज्ञा मिश्रा, डॉ0 रवि प्रकाश पाण्डेय, आशीष मिश्र, इं0 समृद्धि सिंह, इं0 कृति श्रीवास्तव, डॉ0 संजीत पाण्डेय, इं0 पारितोष त्रिपाठी, इं0 रमेश मिश्र, इं0 परिमल त्रिपाठी, इं0 विनीत सिंह, इं0 आशुतोष मिश्र, इं0श्वेता मिश्रा, इं0 मनीषा यादव, इं0 सांभ्वीमुद्रा शुक्ला, इं0 ज्योति नुपूर, इं0 अमित भाष्कर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya