मिल्कीपुर। थाना खण्डासा अंतर्गत मोहम्मदपुर ग्राम के मजरे हाडमऊ में भारी बरसात के कारण सोमवार की रात को वीरेंद्र कुमार का मकान गिर गया मकान के ओसारे में बांधी गाय कच्ची दीवाल के नीचे दब गई जब तक लोग मिट्टी हटाकर उसे निकलते तब तक उसकी मौक पर ही मौत हो गई। मलबे में ही दब कर सारी घर गहस्थी भी नष्ट हो गई वहीं दूसरी ओर पुरे पाण्डे विनायकपुर निवासी रामप्रसाद, मोती राम का मकान भी गिर गया कुछ अंश बचा जो बल्ली के सहारे कच्ची दिवाल खडी है। परिजन त्रिपाल में आपन जीवन यापन करने को मजबूर है। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके का निरीक्षण कर समूचे घटनाक्रम की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी। परिजनों को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन लेखपाल ने परिजनों को दिया।
कच्ची दीवाल के नीचे दबकर गाय की मौत
145
previous post