अशोका द्विवेदी को पार्षदों ने चुना नेता सदन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भाजपा के पार्षदों की बैठक एक निजी होटल के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने की। बैठक में पार्षदों ने अशोका द्विवेदी को नेता सदन, दिनेश मौर्या को मुख्य सचेतक तथा द्वोपती मांझी को उप सचेतक चुना गया। बैठक में सांसद लल्लू सिंह तथा महापौर ऋषिकेश उपाध्याय मौजूद रहे। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने जिला उपाध्यक्ष अरविन्द मिश्र को नगर निगम समन्वयक घोषित किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि नगर निगम बनने के बाद से अयोध्या के विकास को नई गति मिली है। केन्द्र व प्रदेश सरकारों की प्राथमिकताओं में अयोध्या है। मोदी सरकार के नेतृत्व में अयोध्या अपने पौराणिक तथा ऐतिहासिक महत्व के अनुसार विकसित हो रही है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या को एक बेहतर प्लान के साथ विकसित किया जा रहा है। जिससे यहां पयर्टन की सम्भावनाएं बढ़ सके।

पयर्टन के बढ़ने रोजगार का सृजन होगा। इसका लाभ अयोध्या के साथ अगल बगल के जनपदों को भी मिलेगा। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि योजनाओं की श्रंखलाओं के माध्यम से अयोध्या को विकसित स्वरुप प्रदान किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को सर्वोत्तम सुविधाएं मिले इसका प्रयास सरकार कर रही है। बैठक में भाजपा के सभी पार्षद मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  जेल में बंद कैदियों ने किया महाकुंभ स्नान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya