4 करोड़ 11 लाख के प्रोजेक्ट से सुधारी जायेगी शहर की यातायात व्यवस्था

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

चौराहे पर लगे सीसीटीवी से अपराधियों पर कसा जा सकेगा शिकंजा

अयोध्या। 4 करोड़ 11 लाख रूपये के प्रोजेक्ट से सुधारी जायेगी शहर की यातायात व्यवस्था, बिना हेलमेट विपरित दिशा की ओर जाने वाले वाहन 3 सवारी वाली मोटरसाइकिलों का कन्ट्रोल रूम से होगा सीधे चालान। किसी भी चौराहे पर अत्यधिक भीड़ होने पर या जाम की स्थिति होने पर कन्ट्रोल रूम से ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से उस ओर जाने वाले वाहनों को दूसरे मार्ग से जाने की दी जायेगी सलाह। चौराहे पर लगे सीसीटीवी के माध्यम से अपराधियों पर भी कसा जा सकेगा शिकंजा। उक्त जानकारी देते हुये जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि नगर निगम ने एक प्रोजेक्ट तैयार किया है जिसे स्वीकृत हेतु उच्चाधिकारियों को भेजा जायेगा। उन्होनें आगे बताया कि नगर निगम अयोध्या द्वारा नगर की यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार किये जाने हेतु इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने के लिये प्रस्तुतीकरण का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमें यातायात नियंत्रण हेतु सुधार हेतु नगर क्षेत्र में 10 चिन्हित चौराहों चौक, सिविल लाइन, रिकाबगंज, गुदड़ी बाजार, टेढ़ी बाजार, नयाघाट, नाका तिराहा, पुलिस लाइन, देवकाली एवं फतेहगंज में सर्विलांस कैमरे पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम स्थापित किये जायेंगे। जिससे यातायात व्यवस्था में प्रभावी नियंत्रण किया जायेगा। इसमें 02 चौराहों रिकाबगंज एवं नयाघाट पर एडवांस सर्विलांस सिस्टम स्थापित किये जायेंगे। जिसके द्वारा बिना हेलमेट व दो सवारी से अधिक लेकर चलने वालों वाहन चालकों को चिन्हित करते हुये ई-चालान के माध्यम से वाहन की कार्यवाही यातायात पुलिस द्वारा दी जायेगी। समस्त यातायात व्यवस्था की मानीटरिंग कन्ट्रोल रूम के माध्यम से की जायेगी। इस हेतु कन्ट्रोल रूम की स्थापना भी की जायेगी। इस व्यवस्था के लागू हो जाने पर नगर की यातायात व्यवस्था पर व्यापक सुधार एवं नियंत्रण हो सकेगा।
इस प्रस्तुतीकरण में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, अपर जिलाधिकारी नगर वैभव शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण ओम प्रकाश राय, उप सम्भागीय अधिकारी वी0के0 अस्थाना, पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानन्द सिंह, सहायक अभियन्ता वि0/या0 मनोज कुमार श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya