कन्यादान के पूर्व कोरोना ने थाम दी सांस, अधिशासी अभियंता की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। उ. प्र. पावर कारपोरेशन के अयोध्या में अधीक्षण अभियंता के पद पर तैनात रविंद्र गुप्ता की वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुकी नोबेल कोरोनावायरस के संक्रमण के चलते मौत हो गई। कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद उनको राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। वह अपनी पुत्री की शादी के लिए विभाग से छुट्टी लेकर नोएडा गए थे। इसी 11 दिसंबर को उनको अपनी पुत्री का कन्यादान करना था लेकिन कन्यादान के पूर्व ही कोरोना ने उनकी सांस को थाम दिया। परिवार में जहां वैवाहिक समारोह को लेकर खुशी और जश्न का माहौल था। कोरोना के कहर इस माहौल पर पानी फेर दिया।बिजली विभाग के मंडलीय अधीक्षण अभियंता की मौत की खबर के बाद महकमे में शोक की लहर फैल गई। अधीक्षण अभियंता के निधन पर बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक जताया है।

इसे भी पढ़े  अमेरिकी टैरिफ पर पीएम की चुप्पी देश की संप्रभुता को गिरवी रखने के समान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya