राष्ट्रवाद की विचारधारा जीवित रखनें में दे अपना योगदान: स्वतंत्रदेव सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। सर्किट हाउस मंे भाजपा की समन्वय समिति की बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता व अधिकारी दोनो सद्व्यवहार करके जनता की समस्याओं का निराकरण करें। सरकारी की छवि बनाये रखने के लिए सभी का सौम्य व्यवहार होना अति आवश्यक है। कई पीढ़ियों की तपस्या की वजह से आज राष्ट्रवाद की विचारधारा प्रभावी हुई है। इसे सत्त जीवित रखने में अपना योगदान दें।
उन्होने कहा कि विना भेदभाव के समाज के सभी वर्गो का सम्मान करें। सीग्रेड के बूथों पर विशेष अभियान चलाकर जनता का विश्वास हासिल करें। सरकार की समीक्षा न करते हुए उपलब्धियों का बखान करें। सोशल मीडिया पर सकारात्मक व रचनात्मक पोस्ट ही शेयर करे। कार्यकर्ता निरंतर आम जनता के बीच रहकर उसने संवाद स्थापित करें। पदाधिकारी लगातार संगठन को मजबूत करने पर अपनी भूमिका पर चिंतन करते रहे। बूथ स्तर के कार्यकर्ता संगठन की रीठ है। उनकी सक्रियता अति आवश्यक है। समन्वय समिति की बैठक में सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायको में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, बाबा गोरखनाथ, शोभा सिंह चैहान तथा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, संजीव सिंह राधेश्याम त्यागी, परमानंद मिश्रा, अरविंद सिंह, शैलेन्दर कोरी, प्रमुख थे।

इसे भी पढ़े  एटीएम में फेवीक्विक लगाकर करते थे धोखाधड़ी, पांच गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya