भूमि पूजन करके किया रेलवे द्वारा कराये जा रहे कार्यो का शिलान्यास

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सरकार के कार्य से समाज का हर तबका नजर आ रहा प्रसन्न: वेद

फैजाबाद। रेलवे स्टेशन फैजाबाद पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हेतु रेलवे द्वारा कराये जा रहे कार्यो का शिलान्यास सांसद लल्लू सिंह ने भूमि पूजन करके किया। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्लेटफार्म नं 1 का विस्तार और यहां डीलक्स टायलेट व वाशेबल अपरान का निर्माण किया जायेगा। स्टेशन जल की निकासी हेतु नये नाले का निर्माण, 2 नयी टयूबवेल की स्थापना, मुख्य मार्ग पर गेट का निर्माण, द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय की मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य आरआई बिल्डिंग का निर्माण, बुकिंग कार्यालय पर शेड लगाने का कार्य कराया जायेगा।
भूमि पूजन के बाद सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि संतो तथा आम नागरिकों की मांग पर जिले में रेलवे मंत्रालय द्वारा कई परियोजनाओं की शुरुवात की गयी है। अयोध्या रेलवे स्टेशन को अंतराष्ट्रीय स्तर का बनाया जायेगा। कोल डिपो का स्थानांतरण के साथ सलारपुर रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम का निर्माण, अकबरपुर फैजाबाद बाराबंकी रेलखंड के दोहरीकरण के साथ विद्युतीकरण कराया जायेगा। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या फैजाबाद के सर्वांगीण विकास के लिए केन्द्र व प्रदेश की सरकार कटिबद्ध है। जिले को रिकार्ड योजनाएं प्रदान की गयी है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि योजनाओं का लाभ कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को बिना भेदभाव के मिल रहा है। सरकार के कार्य से समाज का हर तबका प्रसन्न नजर आ रहा है। इस अवसर पर जिला प्रभारी शेष नारायन मिश्रा, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, विजय गुप्ता, सुधीर चैरसिया, अरविंद सिंह, अशोका द्विवेदी, शंकुतला त्रिपाठी, नरेश गुप्ता, गणेश गुप्ता, दिवाकर सिंह, रोहित पाण्डेय, विजेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, नंदन तिवारी, भानू सिंह, बुद्धिपाल प्रजापति, अशोक कसौधन, अमीर चंद जायसवाल व रेलवे विभाग से एबीन रवि विक्रम सिंह, पीएमओ अशोक यादव, एसआरआर रिजवी, मोतीलाल तिवारी, अजय सिंह उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya