अयोध्या। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व सांसद निर्मल खत्री द्वारा किया गया। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया रिकाबगंज स्थित कमला नेहरू भवन को विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय कार्यालय बनाया गया है यहीं से सारी चुनावी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने कहा आम जनता जात और धर्म की राजनीति से ऊब गई है। कांग्रेस पार्टी को पूरे दमखम से चुनाव लड़ना चाहिए निसंदेह जनता उसके विकास परक घोषणा पत्र के आधार पर कांग्रेस के पक्ष में झुकाव जरूर करेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शिवपूजन पांडे महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल राजेंद्र प्रताप सिंह प्रवीण श्रीवास्तव मीडिया कोऑर्डिनेटर अनूप मिश्रा सुरेंद्र सिंह सैनिक फ्लावर नकवी हरे कृष्ण गुप्ता ताज मोहम्मद आदि उपस्थित थे।
कांग्रेस के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
112
previous post