Breaking News

कांग्रेसियों ने घर-घर जाकर पहुंचाया राहुल गांधी का संदेश

-लाला लाजपत राय व कौशलपुरी वार्ड में चलाया अभियान

अयोध्या। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के अंतर्गत कांग्रेस जनों ने सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा के संयोजन में लाला लाजपत राय तथा कौशलपुरी वार्ड में घर-घर जाकर राहुल गांधी का संदेश पहुंचाया।

प्रातः कालीन भ्रमण में लोगों से संवाद करते हुए महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा आम जनता में भाजपा के प्रति नाराजगी बढ़ रही है जिन बातों को करके भारतीय जनता पार्टी ने शासन सत्ता प्राप्त की आज उन वादों को पूरा करने मैं सक्षम नहीं हुई। आम जनता को अच्छे दिन के सपने दिखाकर सत्तारूढ़ दल महंगाई बुरी तरह से बढ़ा दी है आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ गया है।

सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा ने कहा भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है जनता के बीच धर्म और जाति का जहर घोलकर ,यह सरकार नफरत की खाई को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। सरकार महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे सवालों के जवाब देने से भागती है।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया महानगर कांग्रेस कमेटी महानगर के प्रत्येक वार्ड में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम चलाकर आम लोगों के बीच पहुंचने का प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से श्रीनिवास शास्त्री, उमेश उपाध्याय, अनुसूचित जाति के प्रदेश महामंत्री बाबू रामकरण कोरी ,प्रमिला राजपूत ,कंचन दुबे ,बबलू सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave your vote

इसे भी पढ़े  रोजगार प्राप्ति के लिए डिजिटल मीडिया एक अच्छा प्लेटफार्म : करन चोपड़ा

About Next Khabar Team

Check Also

पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि

-सम्मानित किए गए उनके संस्थापित विद्यालय के एक दर्जन मेधावी छात्र अयोध्या। पूर्व सांसद मित्रसेन …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.