ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– सत्ता के मद में अंधी हो गई है भाजपा : निर्मल खत्री

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूछताछ के बहाने परेशान किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने गांधी पार्क में सत्याग्रह किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कहा भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रखकर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा जो की बहुत ही शर्मनाक है। श्री खत्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी सत्ता के मद में इस तरह अंधी हो गई है कि वह देश की आजादी की मिसाल बने एक अखबार की गौरव गाथा को बर्दाश्त नहीं कर पा रही और उस अखबार को निराधार तथ्यों के तहत विवादित करने का प्रयास कर रही।

जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान हटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी विपक्ष की नेता को परेशान करने का प्रयास कर रही है। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा नेशनल हेराल्ड जैसा मामला जिसमें एक बार सरकार द्वारा जांच करा कर क्लीन चिट दिए जाने के बावजूद दोबारा उस केस को खोलना भाजपा की गंदी सोच को दर्शाता है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा लगातार डॉलर के मुकाबले गिर रहे रुपए की चिंता तथा नव युवकों में बढ़ रही बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय भाजपा अनावश्यक के मुद्दों को हवा देने का प्रयास करती है।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने तंज करते हुए कहा प्रवर्तन निदेशालय को कार्यवाही के लिए सिर्फ विपक्ष के नेताओं का घर दिखाई पड़ता है सत्ता पक्ष से उसे मलाई खाने को मिलती है इसलिए उस पर उसका कोई ध्यान नहीं जाता। भारतीय जनता पार्टी नाजीवाद तरीके से सरकार चलाने का प्रयास कर रही इसका कांग्रेस का हर कार्यकर्ता विरोध करता है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़े  बारिश ने खोली रामनगरी अयोध्या के विकास की पोल

सत्याग्रह में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा ,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह, अब्दुल हकीम, छवि राज यादव ,राम अवध पासी, राम बहादुर सिंह ,राम अभिलाष पांडे ,रामकरण कोरी, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, डीएन वर्मा, उमेश उपाध्याय ,चंचल सोनकर पीपी पांडे ,डॉ राजकुमार मौर्य ,अशोक कनौजिया, रामनरेश मौर्य, उमेश उपाध्याय ,रोहित यादव, आशुतोष सिंह, द्वारिका पांडे आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya