ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार छात्र को रौंदा, मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-गौरियामऊ गॉव स्थित कम्पोजिट विद्यालय जा रहा था राज

रुदौली। कोतवाली अंतर्गत लोहियापुल रुदौली मार्ग से गौरियामऊ स्टेशन मार्ग पर 11 वर्षीय छात्र की ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से मौत हो गईं। घटना की सूचना पर रुदौली कोतवाली प्रभारी शशिकांत यादव, विधायक पुत्र अलोक यादव सहित 112 पुलिस मौके पर पहुंच गईं व शव को सीएचसी ले आई।

प्राप्त जानकारी के के अनुसार गौरियामऊ फार्म निवासी राज उम्र करीब 11 वर्ष अपने परिवार का इकलौता चिराग था, पिता विनोद वर्मा आरामशीन पर मजदूरी का कार्य करते है। बुधवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे राज गौरियामऊ गॉव स्थित कम्पोजिट विद्यालय जा रहा था जहॉ अहिरन पुरवा मे अनियंत्रित टैक्टर ट्राली ने छात्र को बुरी तरह से कुचल दिया है, जिससे घटना स्थल पर ही छात्र की दर्दनाक मौत हो गयी। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित स्पीड में थी।

कोतवाल शशिकांत यादव ने बताया कि परिजन की सूचना पर गौरियामऊ निवासी ट्रैक्टर चालक प्रदीप यादव के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

 

इसे भी पढ़े  श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से होता है पापों का नाश : डा. राघवाचार्य

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya