राहुल गांधी की सदस्यता के मुद्दे को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सभी ब्लाक मुख्यालयों पर सौंपा मांगपत्र

अयोध्या। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने समस्त ब्लॉकों में ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया. कांग्रेस पार्टी अयोध्या जिले के समस्त ब्लॉकों में प्रदर्शन कर मांग पत्र सौंपा और सरकार से मांग की की राहुल गांधी जी द्वारा पूछे गए 3 सवालों के जवाब देने से मोदी क्यों बच रहे हैं? नरेंद्र मोदी और अडानी के संबंधों की जांच कराई जानी चाहिए!

इन्हीं सवालों को लेकर राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में दिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष मवई परमानंद शुक्ला ,ब्लॉक अध्यक्ष मया सौरव सिंह ,ब्लॉक अध्यक्ष मसौदा राहुल मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष सोहावल इंद्रमोहन यादव ,ब्लॉक अध्यक्ष रुदौली निक्कू राम कोरी, ब्लॉक अध्यक्ष अमानीगंज तेजबली पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष तारुन रवि कांत श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष मिल्कीपुर अमरीश कौशल, ब्लॉक अध्यक्ष पूरा रामचरित्र मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष हरिंगटन गंज गंगाराम यादव ने अपने साथियों के साथ प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक मुख्यालय पर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

इसे भी पढ़े  डीएम ने चौदहकोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya