लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, दी गिरफ्तारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर छात्रों पर लाठियां चलाने वह नागरिकता कानून संशोधन बिल 2019 के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव व कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक की अगुवाई में कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए जहां से विरोध प्रदर्शन हेतु“संविधान विरोधी भाजपा सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी“ छात्रों पर लाठी चलाने वाली भाजपा सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी“ आदि नारे लगाते हुए निकले मुख्य मार्ग पर ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स लिए नगर कोतवाल नितीश श्रीवास्तव ने घेर लिया काफी देर तक नोकझोंक के बाद गिरफ्तारी की घोषणा कर बस में बैठा लिया और पुलिस लाइन लेगये जहां से 2 घंटे बाद गिरफ्तार कांग्रेसजनों को रिहा किया गया। इसके पूर्व कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा देश में छात्रों पर इस आता ताई सरकार द्वारा पुलिस के दम पर किया जा रहा अत्याचार ना काबिले बर्दाश्त है एवं नागरिकता संशोधन बिल संविधान विरोधी है यह बिल स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत के साथ हमारे संविधान पर हमला है भाजपा के इन दमनकारी कृत्यों को कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका विरोध कांग्रेस जन सड़कों पर उतर कर करेंगे।कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने कहा काले कानून के विरोध में जगह-जगह शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर बर्बरता पूर्वक लाठियां चलव कर भाजपा ने अपनी मानसिकता देश के समक्ष उजागर कर दी है। एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा पूर्व में ही देश बेरोजगारी,आर्थिक संकट,महिला अत्याचार से ग्रसित है और अब यह काला कानून एवं छात्राओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करके भाजपा देश को कहां लेना चाहती है यह बात किसी से छुपी नहीं है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार को आम आदमी की चिंता नहीं है लोग महंगाई बेरोजगारी बदहाल कानून व्यवस्था से परेशान हैं किंतु सरकार अपनी झूठी वाहवाही में ही व्यस्त है ऐसे में कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी एवं भाजपा के हर गलत निर्णय का सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी। विरोध प्रदर्शन करने वाले प्रमुख नेताओं में एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ,युवा कांग्रेस के संजय तिवारी,रणजीत सिंह,वेद सिंह कमल,छविराज यादव,सेवादल के हरे कृष्ण गुप्ता,बसंत मिश्र,उमेश उपाध्याय,दिनेश यादव,राजन यादव,महिला कांग्रेस की मधु पाठक,प्रमिला रावत,अजमल खलील,तारिक़ रूदौलवी,अब्दुल हकीम,उमर मुस्तफा,मोहम्मद अहमद टीटू,नंद कुमार सोनकर,अकबर अली मेजर,श्री निवास शास्त्री,मसरूर खां प्रधान,राम सागर रावत,मंसूर खान,विजय यादव,लाल मोहम्मदअनूप मिश्रा,मोहम्मद नौशाद,सैय्यद फजले अहमद,प्रभात यादव,धर्मवीर दूबे,रिशु यादव,अमरजीत रावत,विनोद यादव,चंचल सोनकर,बलबीर कोरी,जमील अहमद,डॉ कमलेश यादव,चांद,अहमद कुरैशी,आकाश यादव,द्वारिका पाण्डेय,अमित यादव,राजन यादव,बुद्ध प्रकाश श्रीवास्तव आदि रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya