गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में लगातार गिरती कानून व्यवस्था एवं हो रही हत्याओं के विरोध में आज युवाओं ने मिलकर विरोध एवं प्रदर्शन किया। भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला की अगुवाई में नौजवान नगर के गांधी पार्क में एकत्रित हुए। वहां से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देने की पूर्व योजना थी। लेकिन जनपद में धारा 144 के चलते प्रशासन ने भारी पुलिस बल लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। रोकने पर भी प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने जाने की बात का हवाला देते हुए कलेक्ट्रेट परिसर जाने की बात पर अड़े रहे। अंत में सिटी मजिस्ट्रेट खुद गांधी पार्क आए जहां प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में जंगलराज छाया है। सूबे के मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधारने में अक्षम साबित हो रहे हैं। प्रदेश में हत्या लूट और बलात्कार की घटनाएं जैसे कोई आम बात हो रही है। ऐसी घटनाओं पर प्रदेश सरकार ठोस कार्यवाही नहीं कर पा रही, जिसके चलते ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति बार-बार हो रही है। उन्होंने आगे कहा उत्तर प्रदेश की सरकार हम आंदोलनकारियों की आवाज को दबा नहीं सकती। हम सरकार की नाकामियों और कुशासन के खिलाफ लगातार अपनी आवाज को बुलंद करते रहेंगे। युवा कांग्रेस के जिला महासचिव दीपांशु तिवारी ने कहा कि सरकार हम युवाओं का दमन कर के हमारी आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन हम आगे भी पूरे दम से तानाशाही सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ेंगे। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी संदीप यादव, महामंत्री प्रत्याशी अमित सिंह पटेल, रुद्रा छात्र नेता सात्विक पांडे, छात्रनेता भविष्य यादव, फ़िरोज़ अंसारी, सावन शर्मा, रीत मणि मिश्रा, महेश पाण्डेय, क्षितिज पांडेय, देवांश शास्त्री, विपुल चौधरी, हरि ओम पाण्डेय, विशाल तिवारी, शुभम तिवारी, विकास पांडे, विशाल कनौजिया, शुभम सिंह, अमर वर्मा, राज यादव, विवेक तिवारी, महाकाल समेत अन्य साथी उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya