प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर दिया धरना
अयोध्या। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनायी गयी। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसियों ने जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण व पुष्प अर्पण किया। इस अवसर पर सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करते हुए महानगर अध्यक्ष अकबर अली “मेजर“, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश् संयोजक उमेश उपाध्याय, सेवा दल के हरेकृष्ण गुप्ता एवं बसन्त मिश्रा, युथ कांग्रेस के उमर मुस्तफा, प्रवीण श्रीवास्तव, जिओ हैदर, दानिश ज़िया, मिस्बाउल खान, अशोक राय, देव कुमार वर्मा, मो जावेद, बुद्धि प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
इसके बाद कार्यालय पर ही कांग्रेस जनो ने अपने बाह पर काली पट्टी बांध कर उ प्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के गिरफ़्तारी के विरोध में सोशल डिस्टेन्सिग, का पालन करते हुए धरने पर बैठ गए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अकबर अली “मेजर“ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार करके तानाशाहीपूर्ण रवैये का परिचय दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी गलत है और उन्हें शीघ्र रिहा करने की मांग किया है। धरने पर सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करते हुए महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, उमेश उपाध्याय, प्रवीण श्रीवास्तव एव जियो हैदर बैठे।