कांग्रेसियों ने मनाया भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। बुद्ध पूर्णिमा पर कांग्रेस जनों ने भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि डॉ निर्मल खत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध का जन्म दुनिया के कल्याण के लिए हुआ था। जन्मोत्सव का आयोजना कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में किया गया। तथागत भगवान बुद्ध के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री ने किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि तथागत भगवान बुद्ध ने सत्य अहिंसा एवं करुणा का संदेश दिया। वे ईश्वर के अवतार माने जाते हैं। जो दुनिया के कल्याण के लिए जन्म लिया था। भगवान बुद्ध अत्यंत भावुक और संवेदनशील थे। कहा कि बुद्ध ने अपने उपदेशों में सिखाया कि प्रत्येक जीव का अंतिम लक्ष्य निर्वाण की प्राप्ति है। ’निर्वाण्य न तो प्रार्थना से और न ही बलिदान से प्राप्त किया जा सकता है। इसे सही तरह के रहन-सहन और सोच से हासिल किया जा सकता है।

कार्यक्रम का संयोजन पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रीता मौर्या ने किया। जबकि अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा तथा संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया। प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि रामनरेश मौर्य, चेत नारायण सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा, रविंद्र त्रिपाठी, डीएन वर्मा, बसंत मिश्रा, बाबू रामकरण कोरी, प्रेमचंद मौर्य आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya