कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी का मनाया बलिदान दिवस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। देश के दो महान नेता आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की शहादत दिवस एवं लौह पुरुष भारत देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर दोनों महान नेताओं के चित्र पर कांग्रेसजनों ने फूल माला अर्पित किया तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया ।तत्पश्चात एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया, तथा संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह केके सिंनहा जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास बर्मा जिला उपाध्यक्ष शीतला पाठक ने श्रीमती इंदिरा गांधी को दृढ़ निश्चय आयरन लेडी बताया और कहा उनका बलिदान भारत देश के लिए बहुत बड़ी क्षति रही श्रीमती गांधी के विचार उनकी कार्यशैली और उनका पार्टी के प्रति त्याग और समर्पण को कांग्रेस जन आत्मसात कर देश और समाज के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के विकास की महती भूमिका अदा कर सकते हैं, वहीं सरदार बल्लभ भाई पटेल के साहसिक निर्णय को हम आत्मसात करके पार्टी तथा देश के लिए सहायक हो सकते हैं ।बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री अशोक सिंह, चेत नारायण सिंह, सुनीता निषाद, इकबाल मुस्तफा ,एसपी चौबे, हरिपाल वर्मा ,अशोक कुमार सिंह, संजय कुमार तिवारी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मधु पाठक, सेवादल जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता हरिपाल वर्मा, अब्दुल हकीम ,राम सागर रावत ,मंसाराम यादव, शरद शुक्ला ,करण त्रिपाठी, मोहम्मद आरिफ, छवि राज यादव, बिलाल अंसारी, बृजेश सिंह रवि कांत श्रीवास्तव ,राजकुमार सिंह, दिनेश सिंह , जगदीश श्रीवास्तव, विजय पांडे ,दिनेश कुमार शुक्ल, संजय वर्मा, चंद्रपाल चतुर्वेदी ,मंदसौर का राजदेव बर्मा सुनील कृष्ण गौतम , सैयद फजले अली, सौरभ सिंह ,कमलेश सिंह यादव ,सियाराम वर्मा ,हृदय नारायण मिश्रा, मोहम्मद आरिफ, डॉ विनोद गुप्ता आदि प्रमुख लोग रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya