प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया मौन प्रदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। प्रदेश व्यापी मौन प्रतिवाद अंतर्गत जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए ऐतिहासिक कमला नेहरू भवन के समक्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के सम्मुख शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कांग्रेसजनों ने मौन प्रतिवाद कर उक्त गिरफ्तारी के विरोध में अपना आक्रोश प्रदर्शित किया। प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया मौन प्रतिवाद के दौरान कोविड-19 अंतर्गत समस्त दिशानिर्देशों का पालन किया गया प्रतिवाद की समाप्ति पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदीप कोरी ने कहा योगी आदित्यनाथ गरीब विरोधी मानसिकता एवं राजनीतिक कायरता का परिचय दे रहे हैं इन्हें इनकी द्वेष पूर्ण करतूत का जवाब आने वाले दिनों में प्रदेश की जनता देगी। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कांग्रेस पार्टी एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रही है लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक द्वेष वश गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है अजय कुमार लल्लू जैसे गरीबों की आवाज उठाने वाले को फर्जी मुकदमे में जेल भेजा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य/पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है गरीबों मजदूरों वंचितों के साथी अजय कुमार लल्लू को इंसाफ मिलेगा। पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य उग्रसेन मिश्रा ने कहा अजय कुमार लल्लू को गरीबों मजदूरों की सेवा करने के अपराध में योगी सरकार ने 20 मई से जेल में निरुद्ध रखा है और उनकी रिहाई न हो इसके लिए साजिश कर रही है गरीब मजदूर भाई इसे देख रहे हैं युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संजय तिवारी,सेवा दल जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता,महिला अध्यक्ष मधु पाठक ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी सरकार के दमन के आगे नहीं झुकेंगे न्याय के लिए आखिरी दम तक अपनी आवाज विभिन्न माध्यमों से उठाते रहेंगे। उपरोक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य के के सिन्हा,युवक कांग्रेस के महासचिव शरद शुक्ला, महानगर उपाध्यक्ष उमेश उपाध्याय,महासचिव विजय पाण्डेय, वरि.नेता अब्दुल हकीम,कविंद्र साहनी,बृजेश रावत,अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष राम सागर रावत,सुरेंद्र प्रताप सिंह,अमरजीत रावत,रामनाथ शर्मा,मोहम्मद आरिफ,डॉ नागेश मिश्रा,अरुण साहू,दिनेश रावत,वीरेंद्र सैनी आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya