अयोध्या। बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, आर्थिक मंदी बेरोजगारी को लेकर 14 दिसंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में होने वाली भारत बचाओ रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आईना दिखाएं उक्त बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव/प्रभारी उत्तर प्रदेश सचिन नायक ने कमला नेहरू भवन में आयोजित जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में कही जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने किया नायक ने कहा आज देश में जिस प्रकार से लोगों की नौकरियां जा रही हैं आर्थिक मंदी से व्यापार चौपट हो रहे हैं अपनी उपज का मूल्य मांगने किसानों पर लाठियां चलाई जा रही हैं ऐसे में कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठ सकती।पार्टी प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया भारत बचाओ महारैली के माध्यम से देश की जनता को भाजपा के जन विरोधी कार्यों से अवगत कराकर विरोध किया जाएगा। पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कहा श्रीमती सोनिया गांधी,प्रियंका गांधीकी आवाज पर होने वाली भारत बचाओ महारैली में जनपद अयोध्या से भारी संख्या में लोग पहुंचकर अपना योगदान देंगे। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया की अयोध्या की सरजमीं से ज्यादा से ज्यादा भागीदारी रैली में सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने उपस्थित कांग्रेसजनों का आह्वान करते हुए होने वाले कार्यक्रम हेतु रणनीति बनाकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों का कड़ा विरोध किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह,उग्रसेन मिश्रा,पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री अशोक सिंह,इकबाल मुस्तफा,कर्मराज यादव,छवि राज यादव,दिनेश सिंह,पीसीसी सदस्य बृजेश सिंह चौहान,अब्दुल हकीम,मंसूर खान,सुनील कृष्ण गौतम,युवा नेता,दिनेश यादव,श्रीमती प्रमिला राजपूत,युवक कांग्रेस के संजय तिवारी,करन त्रिपाठी,बिलाल अंसारी,शालिनी पाण्डेय,सविता यादव,राजकुमार मौर्य,विजय पाण्डेय,अवधेश तिवारी,राहुल मौर्य,विनोद यादव,रामचरित्र मौर्य,बलबीर कोरी,राम अचल यादव,प्रभात यादव,राकेश यादव,अमरजीत रावत,डॉ.कमलेश यादव,रवि कांत श्रीवास्तव,तारिक रुदौली,सौरभ सिंह,राजदेव वर्मा,अजमल खलील,अंकित जैन,विजय यादव,दीपेंद्र सिंह,वीरेंद्र सैनी आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने भारत बचाओ महारैली को लेकर की तैयारी बैठक
16
previous post