अयोध्या। आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के जिला सचिव विनीत कुमार कनौजिया के नेतृत्व में साकेत महाविद्यालय के छात्रों का प्रतिनिधिमण्डल डा राममनोहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय के प्रति कुलपति डा एस एन शुक्ला से मिला।
प्रतिनिधिमण्डल नें प्रति कुलपति को ज्ञापन देकर साकेत महाविद्यालय में अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों को पूर्व की तरह निःशुल्क प्रवेश सुनिश्चित करने, महाविद्यालय परिसर का वातावरण प्रदूषण मुक्त रखने, साफाई व्यवस्था सुधारने, पुस्तकालय की व्यवस्था और सुदृढ़ बनाने की मांग किया है। प्रतिनिधिमण्डल को छात्रों की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में अरविंद कनौजिया, विशाल विश्वकर्मा, विशाल जायसवाल, राम जी, रुद्र सिंह, किशन शर्मा, मो शाहजेब, सौरभ निषाद शामिल थे।
127
previous post