फैजाबाद। उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था दिनों दिन बिगड़ती जा रही है लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है चारों ओर अराजकता का माहौल है ,महिला उत्पीड़न ,मासूमों के साथ दुराचार की घटनाएं आम हो चुकी है जेल में हत्या हो रही है ,लगभग 2000 लोगों को मुठभेड़ में मारा जा चुका है जिसका समर्थन उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कर रहे हैं इन्हीं सब को लेकर के जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गांधी पार्क में एक दिवसीय धरना देकर कांग्रेस जनों ने अपना विरोध दर्ज कराया तथा जिलाधिकारी के प्रतिनिधित्व को ज्ञापन देकर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल से कानून व्यवस्था को सुधारने की बात की गई धरने की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामदास वर्मा ने किया संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शिवपूजन पांडे ने किया धरने को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहां पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है प्रदेश समाचार पत्रों में दो 4 मासूमों के साथ दुष्कर्म हत्या व समाचार देखने को मिलता है जो दर्शाता है कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार आम आदमी की सुरक्षा में विफल है जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहां उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का यह आलम है कि कब किसके साथ बलात्कार हो चाय कब किसकी हत्या हो जाए यह किसी को नहीं मालूम प्रदेश का कोई जनमानस सुरक्षित नहीं है! प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील पाठक, एआईसीसी सदस्य के के सिन्हा, एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, एवं जिला उपाध्यक्ष एवं पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक, ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा पर आरोप लगाया की शासन एवं प्रशासन पूरी तरीके से गुंडई पर उतारू हो गया है आम जनता का जीना दूभर हो गया है अपराध का ग्राफ इतना बढ़ गया है कि आम जनता त्राहि त्राहि कर रही है उक्त कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में पूर्व विधायक माधव प्रसाद, इकबाल मुस्तफा, पूर्व शहर अध्यक्ष जगदीश श्रीवास्तव ,नाजिम हुसैन, एसपह चैबे , मुनीर आब्दी बृजेश सिंह सिंह चैहान मास्टर जेबी सिंह प्रवीण श्रीवास्तव रामकरण बाबू फूलचंद यादव संजय पांडे श्रीनिवास तिवारी युवक कांग्रेस के शरद शुक्ला रणजीत सिंह करण त्रिपाठी एनएसयूआई शाहनवाज खान सेवादल के हरे कृष्ण गुप्ता संजय वर्मा वसंत मिश्रा अर्चना तिवारी राम सागर रावत राजकुमार सिंह धर्मेंद्र सिंह पास्टर विजय यादव खेलकूद प्रकोष्ठ दिनेश शुक्ला नंद कुमार सोनकर उमर मुस्तफा मुनीर अहमद आशीष गुप्ता भीम शुक्ला द्वारका पांडे अनिल तिवारी अनिल सिंह प्रेम कुमार प्रियदर्शी अवधेश तिवारी वीरेंद्र शाही बृजेश सिंह चैहान श्रीनिवास पोद्दार मनिंदर सिंह अंकित जैन बसंत मित्र आशीष यादव द्वारका पांडे संजय पांडे फूलचंद यादव डॉ विनोद गुप्ता जनार्दन मिश्रा आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना
6