‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने की तैयारी में कांग्रेस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मलेंद्र राजन तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक नकुल दुबे ने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा

अयोध्या। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आगामी एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली वोट बचाओ, देश बचाओ विशाल रैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश की इंदौरा विधानसभा सीट से विधायक एवं राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मलेंद्र राजन तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने अयोध्या स्थित कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय पर्यवेक्षक विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी अभियान के अंतर्गत उन्हें अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके तहत वह स्थानीय कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विशाल रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार की रक्षा और मतदाता सूची की पारदर्शिता बेहद महत्वपूर्ण विषय हैं। कांग्रेस पार्टी इस अभियान के माध्यम से मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को जनता के सामने उठा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन को मजबूत करते हुए दिल्ली की रैली में सहभागिता सुनिश्चित करें और अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए अयोध्या का कांग्रेस संगठन पूरी गंभीरता से जुटा हुआ है।

इसे भी पढ़े  सुबह लगाई झाड़ू, शाम को सफाई अभियान में होटल व्यवसायियों से मांगा सहयोग

दिल्ली की रैली में अयोध्या से कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार की रक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसजन दिल्ली की रैली की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बैठक के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने अयोध्या पहुंचे अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। बैठक का संचालन कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शीतला पाठक ने आए हुए ऑब्जर्वर को अस्वस्त करते हुए कहा आगामी 1 नवंबर को होने वाली दिल्ली की रैली में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता अयोध्या की सरजमी से भाग लेंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक माधव प्रसाद, अशोक सिंह अनिल तिवारी उमेश उपाध्याय कर्म राज यादव यशवीर सिंह दीप कृष्ण वर्माअनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामसागर रावत, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजकुमार पांडे सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, नाजिश फातिमा, राजेंद्र प्रसाद, रामकिशोर वर्मा राज प्रताप सिंह रमाशंकर तिवारी राम आशीष तिवारी अल्पसंख्यक अध्यक्ष मोहम्मद आमिर मुस्लिम शेख , धीरेंद्र नाथ वर्मा, हरजीत सिंह सलूजा, विजय श्रीवास्तव, विवेक प्रताप शर्मा, रामनाथ शर्मा, उमेश उपाध्याय, अश्विनी सिंह, पूर्व पार्षद जनार्दन मिश्रा धीरेंद्र सिंह बबलू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya