सीएम को ज्ञापन देने जा रहा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल हिरासत में

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कुमारगंज कृषि विश्वविद्यालय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेश प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया। सभी को कुमारगंज थाने पर बिठाया गया है। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी को घर जाने दिया गया।
कांग्रेस जिला कार्यकारिणी ने किसान विरोधी तीनों कानूनों को वापस लिए जाने,सर्किल रेट के हिसाब से रायबरेली हाइवे विस्तारीकरण से प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दिलाए जाने और करीब 8 साल से बनकर तैयार पिठला कुमारगंज के नवनिर्मित 100 शैय्या अस्पताल को शुरू कराए जाने आदि की मांग को लेकर सीएम का घेराव और ज्ञापन देने की घोषणा की थी। इसको लेकर पुलिस में
युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी,सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र पांडेय समेत अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं को उनके घर से ही हिरासत में ले लिया और कुमारगंज थाने पर बिठा दिया।
पार्टी प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि सत्ता के दबाव में आकर पुलिस प्रशासन की ओर से विपक्ष की आवाज को दबाना पूरी तरह से गैर लोकतांत्रिक है। सरकार हिटलर शाही पर उतर आई है। पुलिस की ओर से प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस दिनेश शुक्ला, एनयूएसवाई के शैलेश शुक्ला, ब्लाक अध्यक्ष अमानीगंज तेजबली पान्डेय, ब्लाक अध्यक्ष हैरिंग्टनगंज विनोद यादव, ब्लाक अध्यक्ष मिल्कीपुर प्रभात यादव समेत अन्य को हिरासत में लिया जाना निंदनीय है।

इसे भी पढ़े  अंटार्कटिका पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप : प्रो. जसवंत सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya