in

संचार तकनीक ने जीवन के हर क्षेत्र को किया प्रभावित : डॉ. सुधाकर त्रिपाठी

“इंटरनेट ऑफ थिंग्स” कार्यशाला का चौथा दिन

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आई0ई0टी0 संस्थान में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग एवं ए0आई0टी0 बैंगलोर के संयुक्त तत्वावधान में फैकल्टी डेवलेपमेंट प्रोग्राम के तहत “इंटरनेट ऑफ थिंग्स” विषय पर 10 मार्च से एक सप्ताह की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के चौथे दिन मुख्य वक्ता राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के डॉ0 सुधाकर त्रिपाठी रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ0 सुधाकर त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान समय तकनीकी का है। संचार तकनीकी ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को प्रभावित किया है। मोबाइल के अपग्रेडेशन ने स्मार्ट मोबाइल का स्वरूप ही बदल दिया है। आज छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से स्वयं को अपडेट रहने की जरूरत है। प्रो0 त्रिपाठी ने रोबोटिक्स के विभिन्न जेनरेशन एवं इनके फंक्शन के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से समझाया। दिल्ली के इंडस्ट्रीयल एक्सपर्ट इं0 धनंजय तिवारी ने एड्राएड एप बनाने की विधि पर प्रकाश डाला।
संस्थान के शिक्षक इं0 पारितोष त्रिपाठी ने एंड्रॉयड डेवलपमेन्ट एप पर लाइव प्रोजेक्ट बनवाया। इं0 विनीत सिंह ने मानव जीवन के लिए सूचना तकनीक की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इं0 परिमल त्रिपाठी ने रोबोटिक्स विषय पर हो रहे शोध पर विस्तार से बताया। कार्यक्रम की संयोजक इं0 सम्रद्धि सिंह ने एंड्राइड एप विषय पर छात्र-छात्राओं के लिए क्विज रखा जिसके परिणाम की घोषणा कल होगी एवं प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यशाला को डॉ0 सुरेन्द्र मिश्र एवं डॉ0 अतुल सेन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो0 रमापति मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ0 वंदिता पांडेय, डॉ0 प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ0 महिमा चौरसिया, इं0 अवधेश दीक्षित, इं0 विवेक मिश्र, इं0 प्रवीण मिश्र, इं0 अमित भाष्कर, इं0 शोभित श्रीवास्तव, इं0 पीयूष राय, इं0 आशीष पाण्डेय, डॉ0 हरगोविन्द सिंह, इं0 दिव्या त्रिपाठी, इं0 अवधेश यादव, इं0 कृति श्रीवास्तव, इं0 अनुराग सिंह, इं0 आशुतोष मिश्र, इं0 डॉ0 अतुल सेन, इं0 समृद्धि, इं0 कृति श्रीवास्तव, इं0 श्वेता मिश्र, इं0 मनीषा यादव, इं0 रमेश, इं0 अशुतोष मिश्र, डॉ0 संजीत पांडेय सहित समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What do you think?

Written by Next Khabar Team

एक अदद ओवरब्रिज के लिए तरस रहा गोसाईगंज रेलवे स्टेशन

भाजपा के पक्ष में लाने के लिए महिला कार्यकर्ता हो तैयार