समिति पदाधिकारियों ने किया दुर्गापूजा स्थलो का निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति साकेत के पदाधिकारियों, नगर मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह, केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने नगर निगम अयोध्या के सहायक अभियन्ता ई0 रामकुमार तिवारी एवं उनके सहयोगी शिवराज व नगर कोतवाल नितेश कुमार श्रीवास्तव के साथ आगामी दुर्गापूजा एवं रामलीला महोत्सव को निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु नगर के फतेहगंज रामजानकी मन्दिर, चेला छावनी, अशोकपुरम जप्ती, धनिराम का पुरवा, अमानीगंज गुरुद्वारा एवं सुल्तानपुर वैशिया आदि दुर्गापूजा स्थलो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूजा स्थलो पर जलभराव एवं क्षतिग्रस्त सड़के मिली। केन्द्रीय समिति के प्रवक्ता डा0 शैलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट ने नगर निगम के सहायक अभियन्ता को पूजा स्थलो से जलभराव की समस्या के निदान के लिए अविलम्ब आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया। सुल्तानपुर वैशिया मे अतिरिक्त पम्प लगाकर जल निकासी का निर्देश देते हुए, चेला छावनी मे इंटरलाकिंग करवाने तथा रामजानकी मन्दिर फतेहगंज के पीछे क्रासिंग पर पत्थर लगवाने का निर्देश दिया। निरीक्षण मे केन्द्रीय समिति के सहसंयोजक गगन जायसवाल, विद्युत विभाग प्रमुख सुप्रीत कपूर एवं ज़ोनल प्रमुख अतुल सिंह आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  2027 में होगा व्यवस्था परिवर्तन : पल्लवी पटेल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya