गायों को सर्दी से बचाने के लिए पहनाया कोट

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– गोशाला में नवग्रह वाटिका विकसित करने का मेयर ने किया एलान, शुरू होगा देशी खाद का प्रकल्प

अयोध्या। ठंड के प्रकोप से गोवंशों को बचाने के लिए नगर निगम ने मुहिम चलाकर इन सभी को कोट पहनाया। मंगलवार को महापौर रिषिकेश उपाध्याय, नगर आयुक्त विशाल सिंह निगम की बैसिंह गौशाला पहुंचे। गोवंशों को सर्दी से बचाने के लिए एक-एक करके काउकोट पहनाया गया। इस बार कंबल से निर्मित कोट गोवंश को पहनाये गये।

इसके बाद महापौर ने गायों को गुड़ भी खिलाया और चार भी दिया। आयुक्त विशाल सिंह ने भी गायों को गुड़ खिलाया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि जीवन में उन्नति करनी है, तो सभी लोगों को कम से कम एक गाय का पालन अवश्य करना होगा। उन्होंने कहा कि गो सेवा से जीवन में निरंतर प्रगति होती है। इससे शुद्ध दूध व घी प्राप्त होता है। उन्होंने इनके संरक्षण पर जोर दिया।

गोशाला में नौ ग्रह वाटिका निर्माण के लिए निर्देश दिया। बताया कि यहां ऐसे प्रकल्प विकसित किए जाएंगे, जिससे गोवंश के गोबर का प्रयोग कर देशी खाद बनाई जा सके। इसकी शुरुआत मकरसंक्रांति 14 जनवरी से करने को कहा। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, बागीश शुक्ला, उपनगर आयुक्त स्वर्ण सिंह, जेई राजेश, विनोद कुमार पटेल, राकेश कुमार वर्मा, राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  पर्यटन के क्षेत्र में हैं असीम संभावनाएं : विवेक पाण्डेय
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya