जय श्रीराम के घोष के बीच सीएम योगी ने निकला रोड शो

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अयोध्या प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्त के समर्थन में कर किया रोड शो

अयोध्या।  जयश्रीराम व भारत माता की जय का जयघोष, लहराते भगवा ध्वज, सड़कों पर लगे भगवा रंग के गुब्बारे। अयोध्या में निकलने वाले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के रोड शो में पूरी अयोध्या भगवामय। रथ के आगे महिलाओं का सांस्कृतिक नृत्य। अयोध्या में  उमडें जनसैलाब के मध्य मुख्यमंत्री का प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्त के समर्थन में सभी से सहयोग की अपील। यह कुछ ऐसे नजारे थे अयोध्या में निकले विधायक/प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्त के समर्थन में योगी आदित्यनाथ के रोड शो के। रथ पर योगी आदित्यनाथ, विधायक/प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता, सांसद लल्लू सिंह, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र सवार थे।

अयोध्या के टेढ़ी बाजार चौराहे पर गुरुकुल छात्रों के द्वारा स्वास्ति वाचन के बाद रोड शो प्रारम्भ हुआ। रोड शो में  संत-महंत, युवाओं, महिलाओं, बच्चों की भीड उमड़ी। इस दौरान छतों से लोगों द्वारा रथ पर पुष्प वर्षा की जा रही थी। कई जगह पुष्प वर्षा की मशीनें लगाई थी। दो दर्जन से ज्यादा स्थान पर शंखनाथ, घंट घड़ियाल व महिलाओं के द्वारा आरती की गई।

कजियाना में महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष आशा गौड़ बिन्दु सिंह, दया मिश्रा के संयोजन में आरती उतारी गई। क्षीरेश्वर नाथ मंदिर के सामने महंत मैथली रमण शरण, राजकुमार दास, गिरीश दास, बिरला धर्मशाला पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवि शर्मा, पुराना रोडवेज पर दिगम्बर अखाडा के महंत सुरेश दास, रानोपाली मंदिर के भरत दास, महंत धर्मदास, महंत सत्येन्द्र दास, महंत रमेश दास, महंत राजू दास, हनुमान गढ़ी चौराहा पर व्यापारी नेता नंद लाल गुप्ता, राज सदन के सामने सिख समाज द्वारा, बिजली दफ्तर पर विनोद श्रीवास्तव, डाकखाना के सामने धनश्याम पहलवान, छोटी देवकाली पर अनुज दास, रवीन्द्र शर्मां, तुलसी उद्यान पर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, नया घाट पर संघ विचार परिवार की अगुवाई में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इसे भी पढ़े  सनातन धर्म के संस्कारों में ही सेवा भाव निहित : लल्लू सिंह

सांसद नोएडा डा महेश शर्मा, जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, केन्द्रीय राज्य मंत्री शोभा करदलाजे , महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, संयोजक मनोज श्रीवास्तव रोड शो का संयोजन कर रहे थे। विधानसभा संयोजक बाके बिहारी मणि त्रिपाठी, विधान सभा प्रभारी साकेत शर्मा, आलोक सिंह रोहित, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेन्द्र सिंह, नगर संयोजक मनमोहन जायसवाल, बालकृष्ण वैश्य, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, नंद कुमार सिंह, सुप्रीत कपूर, शिवनारायण तिवारी, शीतला पाण्डेय, संजय शुक्ला, दिव्य प्रकाश तिवारी, इं रणवीर सिंह, संग्राम सिन्हा, तेजिन्दर पाल टिंकल, परमानंद मिश्र, विद्याकांत द्विवेदी, तिलकराम मौर्या, शैलेन्द्र कोरी, विशाल सिंह बाबा, बृजेन्द्र जायसवाल, सूरज सोनकर, अशोका द्विवेदी, बसंती सिंह रोड शो व्यवस्था देख रहे है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya