संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चलाया सफाई अभियान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. घनश्याम सिहं ने बताया कि संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शासन व उच्चधिकारियों से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में नगर निगम/नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत/ब्लॉक के सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो से सम्बन्धित ग्रामों/मोहल्लों में अभियान से सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियॉ सम्पन्न करायी गयी।

नगर निगम अयोध्या के अन्तर्गत वार्ड रिकाबगंज, मकबरा नगर निगम , जिला मलेरिया अधिकारी, एवं फाइलेरिया नियंत्रण इकाई अयोध्या की संयुक्त टीम द्वारा विनष्टीकरण, लार्वारोधी कार्य तथा जनजागरूकता का कार्य सम्पन्न कराया गया। नगर पालिका परिषद रूदौली के वार्ड नरियापार(रसूलाबाद), बीकापुर नगर पंचायत के वार्ड-बीकापुर बाजार, गोसाईगंज नगर पंचायत के वार्ड-कटरा उत्तरी, भदरसा नगर पंचायत के वार्ड-जिवपुर उत्तरी आदि सम्बन्धित नगर पंचायत के वाडों में जनजागरूकता, श्रा्रेतविनष्टीकरण, कचरा निस्तारण एवं लार्वा रोधी का कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराया गया, एवं उक्त नगर निगम, नगर पंचायत के क्षेत्र में शाम को फागिग कार्य भी कराया जायेगा।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत आने वाले सभी विभागों की संयुक्त टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र/ब्लॉक मसौधा के ग्राम-भदोखर, रूदौली के ग्राम-भिटौरा, सोहावल के ग्राम-रामनगर धौराहरा अमानीगंज के ग्राम मानूडीह,मवई के ग्राम-नेवाजपुर, आदि में समस्त आवश्यक कार्यवाही सम्पन्न करायी गयी। समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर संचारी रोग एवं दस्तक अभियान का आशा संवेदीकरण किया गया।

 

इसे भी पढ़े  दलहन एवं तिलहन के उत्पादन पर विशेष जोर दें किसान : सूर्य प्रताप शाही
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya