चोर गैंग का खुलासा, पांच गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

चुराई गयी घड़ियां, नकदी व आभूषण बरामद


अयोध्या। पुलिस ने चोर गैंग का खुलासा करते हुए रीड़गंज तिराहा से पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों के पास से दूकान से चुराई गयी 7 कलाई घड़ी, 580 रूपया व मानस नगर कालोनी नवीन मण्डी की रूचि तिवारी के घर से चुराया गया एक करधन, चांदी का एक जोड़ा पायल व कान की सोने की बाली एक जोड़ा बरामद की गयी है यह जानकारी पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने दी। इस मौके पर सीओ सिटी अरविन्द चैरसिया भी मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि गुदड़ी बाजार चैरा स्थित घड़ी की दूकान से 15 घड़ी व 1700 रूपया तथा मानस नगर कालोनी की रूचि तिवारी के घर का ताला तोड़कर जेवरात चुरा लिये गये थे। चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस दल बनाया गया था। मुखबिर खास की सूचना पर 31 जुलाई को प्रातः 8.50 बजे रीड़गंज तिराहा से पांचों चोरों को धर दबोचा गया जब सभी एकत्र थे। गिरफ्तार करने वाले पुलिस दल में नवीन मण्डी चैकी प्रभारी अजय कुमार सिंह, चैकी चैक प्रभारी राजेश कुमार मिश्र, देवकाली चैकी प्रभारी विजयंत मिश्रा, आरक्षीगण जितेन्द्र बहादुर सरोज, धर्मेन्द्र कुमार, कपिल कुमार शामिल थे।

इसे भी पढ़े  विद्युत आउटसोर्स कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya