बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान प्रदर्शन से मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-विज्ञापन प्रदर्शनी में 210 से अधिक स्थिर और क्रियाकारी विज्ञान मॉडल किए गए प्रस्तुत

अयोध्या। राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन विद्यालय स्तर पर सोमवार को शहर के एसएसवी इंटर कॉलेज में किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय स्तर पर हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के 210 से अधिक विज्ञान प्रदर्श प्रस्तुत कर बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्थिर और क्रियाकारी मॉडल देखकर सभी दंग रह गए।

-बाल वैज्ञानिकों की अभिव्यक्ति और प्रदर्शन बताते हैं विज्ञान के प्रति रुचि : डॉ. मणि शंकर तिवारी

भोजन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, यातायात एवं संचार, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबंधन, गणितीय मॉडलिंग एवं कंप्यूटेशनल सोच, कचरा प्रबंधन व संसाधन प्रबंधन विषय पर आधारित मॉडलों और विज्ञान प्रदर्श की अभूतपूर्व प्रदर्शनी का निरीक्षण विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मणि शंकर तिवारी ने किया। उन्होंने बच्चों से विज्ञान प्रदर्श के सापेक्ष कई सवाल पूछे। जिनका विद्यार्थियों ने बड़ी ही बेबाकी से जवाब ही नहीं दिया वरन विज्ञान प्रदर्श के क्रियान्वयन को भी समझाया।

बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शनी के दौरान एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। जल प्रबंधन की बारीकियों को दिखाया तो आपदा के दौरान सुरक्षा के बेहतरीन उपाय प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य डॉ. तिवारी ने बताया कि प्रदर्शनी के चयनित विज्ञान प्रदर्शन जनपद स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी को अभूतपूर्व बताते हुए कहा की विद्यालय स्तर पर 200 से अधिक प्रदर्श का होना बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि को सहज प्रदर्शित करता है।

जीव विज्ञान कक्ष में सीनियर वर्ग कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्श प्रस्तुत किए। प्रस्तुत सभी प्रदर्श क्रियाकारी रहे। जो भौतिक और रासायनिक, जैविक क्रियाओं पर आधारित थे। विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए गए विभिन्न प्रदर्श का बखूबी वर्णन किया। जिसका मूल्यांकन अक्षतेश्वर प्रसाद दुबे, सुरेंद्र देव तिवारी, जग प्रसाद मौर्य और शशांक मिश्र ने किया। पंडित दीनदयाल सभागार में 9 और 10 के विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्श प्रस्तुत किया। शिक्षक अरुण कुमार दुबे, अशोक कुमार साहनी, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव व विवेक कुमार सिंह ने निर्णायक की भूमिका अदा की।

इसे भी पढ़े  अश्लील ताक-झांक की प्रवृत्ति, है वायुरिज्म मनोविकृति : डा. आलोक मनदर्शन

विद्यालय के नवीन सभागार में जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) में विज्ञान प्रदर्श प्रस्तुत कर बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान के प्रति प्रेम और समझ को दिखाया। निर्णायक मंडल में अमर चतुर्वेदी, विवेक पाण्डेय, अमर गुप्ता, शैलेंद्र सागर मिश्रा, वैशुनेश मिश्रा शामिल रहे। इस दौरान उप प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार तिवारी, जयेंद्र पाठक, अनिल मिश्र, विवेकानन्द पाण्डेय, अखिलेश शर्मा, आत्मानंद गुप्ता, शुभम गुप्ता सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya