नितिन गड़करी की जनसभा में परिवर्तन

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

29 जनवरी की जगह अब 8 फरवरी को होगी जनसभा

अयोध्या। केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी के कार्यक्रम में परिवर्तन हो गया है। जीआईसी में उनकी जनसभा अब 29 जनवरी के बजाए 8 फरवरी को 11 बजे आयोजित होगी। इस दिन उनके द्वारा पांच परियोजनाओं की आधारशिला रखी जायेगी। जिसके लिए तैयारियां प्रारम्भ कर दी गयी है।
यह जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया दिवाकर सिंह ने बताया कि बताया कि इसमें सरयू पर वैराज, अयोध्या से काशी फोरलेन, चौरासी कोसी परिक्रमा, सहादतगंज से नया घाट बाईपास का सौन्दयीकरण व रामवनगमन मार्ग शामिल है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी की व्यस्तता को देखते हुए कार्यक्रम में परिवर्तन किया है। विकास की इन परियोजनाओं का प्रभाव कई जनपदों के पयर्टन पर पड़ेगा। जनसभा में दर्जनों विधायक व आधा दर्जन सांसद शामिल होंगे। 25 हजार लोगो के जमावड़े का लक्ष्य जनसभा हेतु रखा गया है।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर का उपचुनाव नहीं, चुनौती है : अखिलेश यादव

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya