हर्षोल्लास के साथ मनाया चंद्रभान गुप्त इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-दहेज प्रथा के ऊपर नाटक कर बच्चों ने चेतना शून्य समाज में संदेश दिया


मिल्कीपुर। क्षेत्र के कुचेरा बाजार स्थित चंद्रभान गुप्त इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाराबंकी के एमएलसी अंगद कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर अमित कुमार जायसवाल रहे।कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलन के बाद सरस्वती वंदना का आयोजन किया गया।

इसके बाद इंटर कॉलेज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा उपस्थिति आगंतुकों का मन मोह लिया।इंटरकालेज के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से दहेज प्रथा के ऊपर नाटक कर चेतना शून्य समाज में संदेश देने का कार्य किया। वार्षिकोत्सव के मौके पर इंटर कॉलेज में बच्चों के बीच लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़,कबड्डी आदि खेलों का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक गोपालजी गुप्ता तथा संचालन प्रिंसिपल शिवांगी गुप्ता ने किया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता विकास श्रीवास्तव उर्फ बंटी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्र,अर्जुन सिंह, इंटरकॉलेज के संस्थापक रामजी गुप्ता, गायत्री तिवारी, प्रधान विजय सिंह, ऋषभ कसौधन समेत सैकड़ों की संख्या में छात्र व अभिभावक मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़े  अग्नि पीड़ितों से मिले सांसद अवधेश प्रसाद
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya