अवध विवि के छात्रावासों में गंदगी देख नाराज हुए कुलपति

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों व भवनों का किया निरीक्षण

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने गुरूवार को परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों एवं भवनों का निरीक्षण किया। परिसर में स्थित अहिल्याबाई होल्कर महिला एवं आचार्य नरेन्द्रदेव महिला छात्रावास का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान वहां पर मौजूद गंदगी को देखकर कुलपति सख्त नाराज़गी जताई उन्होंने कर्मचारियों को शीघ्र सफाई करने का निर्देश दिया। उहोंने छात्रावास में रह रही छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को जॉचा परखा परिसर में नियमित फागिंग के निर्देश दिये। छात्राओं के खेल के लिए बैडमिंटन कोर्ट की स्थिति का जायजा लिया। 25 अक्टूबर, 2019 को परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार के समक्ष स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की स्थापना का अनावरण निर्धारित किया गया उस संदर्भ में किये जा रहे निर्माण कार्यों को समय से पूरा कर लेने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। परिसर में जल निकासी की सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए नाले का निर्माण आवश्यक हो गया था इस संदर्भ में अधिकारियों से कार्य प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के समय कार्य परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, इं0 आर0के0 सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  साहब! बरसात आने वाली है... नाला साफ करवाईए, नहीं तो घरों में घुसेगा गंदा पानी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya