चाणक्य परिषद के पदाधिकारी सड़क दुर्घटना में घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र के निवासी और चाणक्य परिषद के दो पदाधिकारी रविवार की दोपहर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। सोहावल के पिलखावां निवासी माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता रहे राम अभिलाष पाण्डेय व अधिवक्ता लखन धर त्रिपाठी निवासी पूरे देवी तिवारी लहरापुर चाणक्य परिषद की बैठक में स्कूटी से दर्शन नगर जा रहे थे। गद्दोपुर के निकट पीछे से आ रहे किसी वाहन ने इन्हें टक्कर मार दिया जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें इलाज के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां हालत खतरे से बाहर और कोरोना वायरस के खतरे की आशंका के चलते घर वापस भेज दिया गया। पूछे जाने पर शिक्षक नेता के पुत्र अनिल कुमार फौजी ने बताया कि परिषद के दोनों पदाधिकारियों को गम्भीर चोटें आयी हैं। इनका इलाज अब घरों पर चल रहा है।

इसे भी पढ़े  अग्निशमन : प्रशासनिक यांत्रिक सहयोग के साथ सजग नागरिक समन्वय भी आवश्यक
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya