सीए बनकर चक्रवर्ती मौर्य ने किया नाम रोशन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी से “चक्रवर्ती मौर्य“ ने सी.ए.बनकर महानगरी का नाम रोशन किया है। कल शाम सी0 ए0 की घोषित परीक्षाफल में अच्छे अंको से उत्तीर्ण किया। विदित हो श्री मौर्य “बसखारी अम्बेडकर नगर“ में “मौर्य होम्यो हॉस्पिटल परिवार“ में जन्म लिया,किन्तु समस्त शिक्षा दीक्षा “अयोध्या“ में हुई, और सी.ए.की शिक्षा लखनऊ और दिल्ली में सम्पन्न हुई। विदित हो “चक्रवर्ती मौर्य“ अयोध्या के “हिन्दी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान“ के राष्ट्रीय महामंत्री व लोकप्रिय पत्रिका “साहित्य सम्राट“ के सम्पादक “डॉ0 सम्राट अशोक मौर्य“ के ज्येष्ठ पुत्र हैं। श्री मौर्य शुरू से अदम्य साहसी, दृढ़ निश्चयी,परिश्रमी स्वभाव के थे,आपका प्रमुख उदेश्य समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाना और समाज के कमजोर व असहायों की सेवा कर देश को प्रगति पथ पर आगे ले जाना है।

इसे भी पढ़े  पुण्यतिथि पर याद किए गये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य नरेन्द्र देव
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya