सेवानिवृत्त होमगार्ड जवानों को समारोहपूर्वक दी गई विदाई

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। खण्डासा थाना परिसर में रविवार को सेवानिवृत्त होमगार्डों को समारोह पूर्वक विदाई दी गई। विदाई समारोह मे सेवानिवृत्त होमगार्ड शोभनाथ मिश्रा व शेषदत्त पाण्डेय को  थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, बीओ अरविंद कुमार उपाध्याय ने माला पहनाकर रामचरितमानस तथा अंग वस्त्र भेंट कर विदाई दी। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष  ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए हमारे जवानों ने पूरी ईमानदारी से ड्यूटी की है। जो सेवारत जवानों के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए जवानों को आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

पूर्व में सेवानिवृत्त होमगार्ड एवं कवि दिनेश राय ने कविता पाठ कर संदेश दिया कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है उसका समाज से जीवन पर्यंत लगाव बना रहता है समाज में सदैव सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना होता है। उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे होमगार्डों को आगे के जीवन में आध्यात्मिक पूंजी एकत्र करने की सलाह दी। इस अवसर पर ब्लाक क्षेत्र के होमगार्डो ने भी सेवानिवृत्त होमगार्ड को उपहार भेंट कर विदाई दी। उप निरीक्षक विनय कुमार यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। विदाई के इस पल में सेवानिवृत्त हो रहे होमगार्ड काफी भावुक दिखे और पुलिस कर्मियों की ओर से दिए गए इस सम्मान पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

विदाई समारोह मे सहायक कंपनी कमांडर चंद्रशेखर पांडे, एचएम राकेश पटेल, दिलीप कुमार, गौरव कुमार, पीसी शेष नारायण दुबे, भोला नाथ पाण्डेय, हवलदार विन्धेश कुमार सिंह, रमेश सिंह, सतीश कुमार, अनुज कुमार, शशिकांत शुक्ला , सोमनाथ मिश्रा अमरदीप आदि होमगार्ड व पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya