The news is by your side.

किसानो, व्यापारियों के उत्थान के लिए कार्य कर रही केन्द्र व प्रदेश सरकार: सतीश महाना

प्रभारी मंत्री ने संगठन की स्थित पर की चर्चा

फैजाबाद। प्रभारी मंत्री सतीश महाना के सर्किट हाउस पहुुंचने पर सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, बाबा गोरखनाथ के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री ने जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल से संगठन की स्थिति के विषय में चर्चा की।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसानो, मजदूरो व व्यापारियों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह बूथ स्तर पर सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। स्वागत करने के दौरान संजीव सिंह, मनीराम निषाद, राधेश्याम त्यागी, ओम प्रकाश सिंह, रामकृष्ण तिवारी, दिवाकर सिंह, रोहित पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा, अभय सिंह, इं0 रणवीर सिंह, रामकुमार सिंह राजू, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, श्याम सिंह महंत मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements
इसे भी पढ़े  कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी व बेटा घायल

Comments are closed.