in ,

समारोहपूर्वक मनाई गई महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती

-कमिश्नर, आईजी, डीएम व एसएसपी ने कार्यालयों पर लहराया तिरंगा

अयोध्या। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास से पूरे जनपद में मनाई गई। कमिश्नर, आईजी, डीएम व एसएसपी आदि उच्चाधिकारियों ने अपने अपने कार्यालयों पर तिरंगा फहराया। मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया।

मण्डलायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस एवं गांधी जयन्ती महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व होते हैं। उक्त अवसर स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को समझने तथा महापुरूषो को याद करने का समय होता है। महात्मा गांधी जी नेतृत्व में देश का स्वतंत्रता संग्राम लड़ा गया जिससे स्वाधीनता मिली। पुलिस महानिदेशक डा संजीव गुप्ता द्वारा अपने कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला जज ज्ञान प्रकाश तिवारी ने न्यायालय परिसर में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस कार्यालय में गांधी जयन्ती पर कार्यक्रम आयोजित किया।तहसीलों, ब्लाकों, विद्यालयों, स्वंयसेवी संगठनो, न्याय पंचायतो में भी गांधी जयन्ती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये गये।

कलेक्ट्रेट में गांधी जयंती पर जिला अधिकारी ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र के सम्मुख माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कहा कि विपरीत परिस्थितियों में महापुरुषों ने हमे आजादी दिलाई। गांधी जी ने सत्य एवं अंहिसा को माध्यम बनाया। लाल बहादुर शास्त्री जी का नारा जय जवान का संदेश देश की सुरक्षा में लगे वीर जवानों से जुड़ा था तो जय किसान का संदेश अन्न के उत्पादन में वृद्वि के भाव से जुड़ा था। हम सभी को संकल्प लेकर गांधी जी के बताये गये रास्ते सत्य एवं अहिंसा का अनुसरण करना चाहिए जब देश में शांति होगी तभी विकास होगा।

गांधी पार्क में लगाई गई प्रदर्शनी

-बस स्टेशन के सामने गांधी पार्क में जिला प्रशासन की ओर से विकासात्मक प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने किया। जनता का आह्वन किया कि विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों पर जाकर चल रही योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के साथ योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव ने भी प्रदर्शनी/स्टालों को अवलोकन किया। एडीएम सिटी डा वैभव शर्मा, डीडीओ प्रदीप कुमार पांडेय, पीडी आरपी सिंह, पीओ डूडा यामिनी रंजन आदि मौजूद रहे। एक अन्य कार्यक्रम विकासखंड बीकापुर में बिसुहि नदी के किनारे स्थित ग्राम पंचायत असरेवा एवं माझा सोनवारा में नदी के तट पर डीएम और सीडीओ ने पौधरोपण किया।

इसे भी पढ़े  मीडिया जगत में हो रहे बदलावों ने कॅरियर को जन्म दिया : डॉ. प्रदीप कुमार

What do you think?

Written by Next Khabar Team

30 नवम्बर तक पूरी करें क्षेत्र की परियोजनाएं : रामचन्द्र यादव

सेवक का कर्तव्य सबसे कठिन : विजय पाल सिंह