कृषि विवि में दिखा चंद्रयान के चांद पर उतरने का जश्न

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-छात्र-छात्राओं ने देखा चंद्रयान-3 के लैंडिंग का लाइव प्रसारण, विज्ञानियों ने एक दूसरे को दी बधाई

कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने के के बाद कृषि विश्वविद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में एकजुट होकर चंद्रयान की सफल लैंडिंग की तस्वीरों का लाइव प्रसारण देखा।

चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर कृषि विश्वविद्यालय में जश्न का माहौल दिखा। विवि के विज्ञानियों एवं छात्र-छात्राएं एक दूसरे को बधाई देते नजर आए। जैसे-जैसे चंद्रयान चंद्रमा की सतह पर नीचे उतर रहा था तालियो की गड़गड़ाहट से ऑडिटोरियम भी गूंज रहा था। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि चंद्रयान-3 की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग पूरे विश्व के लिए गर्व की बात है। विज्ञान के क्षेत्र में भारत तेजी से विश्व के शीर्ष देशों में शामिल हो रहा है। कुलपति ने कहा कि आगामी वर्षों में भारत जिस उंचाई पर होगा, उसमें भारत की वैज्ञानिक शक्ति की बड़ी भूमिका होगी।

कुलपति ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता विश्व के पन्नों में दर्ज और इसे पूरा विश्व हमेशा याद रखेगा। वहीं दूसरी तरफ विवि की वैज्ञानिक डॉ प्रतिभा सिंह का कहना है कि चंद्रयान के सॉफ्ट लैंडिंग में अब हमारे देश का नाम विश्व में चौथे नंबर पर दर्ज हो गया। इससे हमारे देश के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ेगा और आने वाले समय में हमारे देश का विज्ञान और तरक्की करेगा। वैज्ञानिक डॉ सुशांत श्रीवास्तव का कहना है कि चंद्रयान का उतरना हमारे लिए और भी गर्व की बात है क्योंकि चंद्रयान-3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारा जा रहा है, जहां आज तक कोई देश नहीं पहुंच सका है।

इसे भी पढ़े  डीएम ने चौदहकोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya