एमएलसी चुनाव में जीत के बाद भाजपा कार्यालय में दिखा जश्न का माहौल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जताई खुशी

अयोध्या। स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप सिंह की जीत के बाद सिविल लाईन स्थित भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल देखा गया। लोगो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान पटाखें दगाकर जश्न मनाया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व भाजपा की नीतियों को लेकर जनता ने समर्थन के रुप में विजय दी है। हम सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के पथ की ओर तेजी से बढ़ रहे है। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। यूपी निवेशकों की पसंद बनता जा रहा है। जिससे रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को सम्बल मिला है। शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह ने कहा कि शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में सरकार ने सराहनीय कदम उठाये है।

सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग प्रसन्न है। इस अवसर पर प्रोफेसर कृष्ण मुरारी सिंह, राजेश सिंह, डा राकेश मणि त्रिपाठी, प्रधान अनूप सिंह रानू, जय प्रकाश श्रीवास्तव, अजय बच्चा श्रीवास्तव, बब्लू मिश्रा, विशम्भर सिंह, बृजेश सिंह उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  सुहागरात में नवविवाहित जोड़े की मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya