सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए हुए प्रकरणों का तत्काल कराया जाए निस्तारण :चन्द्र विजय सिंह

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-तहसील सदर में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई

अयोध्या। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर, समझ कर सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही एकीकृत प्रयास कर निस्तारण के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारी गण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्ट किया जाय।

तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ता हृदयराम पुत्र माता प्रसाद, ग्राम मेंदनीपुर विकासखण्ड मयाबाजार द्वारा चकमार्ग पर अवैध कब्जा की शिकायत की गयी जिस पर जिलाधिकारी ने बी0डी0ओ मय पुलिस प्रशासन के साथ अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिये व शिकायतकर्ता राम दयाल यादव ग्राम राजेपुर (मूड़ाडीहा) विकासखण्ड पूरा द्वारा बैनामा शुद्व भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर को समुचित रूप से जांचकर आख्या प्रस्तुत करने को कहा।

एक अन्य शिकायतकर्ता परवेज अहमद पुत्र स्व0 मो0 सईद नगर पंचायत गोसाईगंज द्वारा अवैध निर्माण के सम्बंध में शिकायत की गयी जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारी को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 01 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya