in ,

समदा झील के शिकारियों पर केस दर्ज, जायेंगे जेल

-वन विभाग की टीम ने तीन शिकारियों रंगे हाथ पकड़ा

सोहावल।समदा पक्षी विहार में शिकार करते पकड़े गए तीन आरोपियों को पूरा कलंदर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इनकी जांच पड़ताल के बाद पुलिस केस पंजीकृत कर कार्रवाई करेगी। सौंदर्यीकरण के दौर से गुजर रही विकास प्राधिकरण की इस झील की मछलियां और प्रवासी पक्षियों के शिकार पर रोकथाम को लेकर महीनों से कवायद चल रही है। अब तक कई बार छापे में दर्जन भर से ज्यादा शिकारी पकड़े गये लेकिन इन पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हो पायी। जिम्मेदारी सम्हाल रहा बन विभाग हर बार इन्हे पुलिस के हवाले कर अपना पल्लू झाड़ लेता है।

वह पैरवी के पचड़े में पड़ने से बचता रहा है। पुलिस इनका शांति भंग में चालान कर इति श्री करती आई है। रविवार की सुबह ही वन विभाग की टीम ने ऐसे तीन शिकारियों शहजाद, शकीम, खुशनसीब को रंगे हाथ झील पर पकड़ा और पूरकलंदर थाने की पुलिस को जांच पड़ताल और कार्रवाई के लिए सौंपा है। बतौर उप-जिलाधिकारी अशोक कुमार सैनी झील की सुरक्षा और कार्रवाई के लिए पूराकलंदर पुलिस को निर्देशित किया गया है। इन पर कठोरतम कार्रवाई होना चाहिए।

झील पर शिकार करने आए तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। समदा पक्षी विहार में शिकार करते पकड़े गए तीन आरोपियों को पूरा कलंदर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इनकी जांच पड़ताल के बाद पुलिस केस पंजीकृत कर कार्रवाई करेगी। सौंदर्यीकरण के दौर से गुजर रही विकास प्राधिकरण की इस झील की मछलियां और प्रवासी पक्षियों के शिकार पर रोकथाम को लेकर महीनों से कवायत चल रही है। अब तक कई बार छापे में दर्जन भर से ज्यादा शिकारी पकड़े गए लेकिन इन पर कोई कड़ी कार्रवाई नही हो पाई।

जिम्मेदारी सम्हाल रहा बन विभाग हर बार इन्हे पुलिस के हवाले कर अपना पल्लू झाड़ लेता है वह पैरवी के पचड़े में पड़ने से बचता रहा है। पुलिस इनका शांति भंग में चालान कर इति श्री करती आई है। रविवार की सुबह ही बन विभाग की टीम ने ऐसे तीन शिकारियों को रंगे हाथ झील पर पकड़ा और पूरकलंदर थाने की पुलिस को जांच पड़ताल और कार्रवाई के लिए सौंपा है। बतौर उप-जिलाधिकारी अशोक कुमार सैनी झील की सुरक्षा और कार्रवाई के लिए पूरा कलंदर पुलिस को निर्देशित किया गया है इन पर कठोरतम कार्रवाई होना चाहिए।

क्षेत्रीय बन अधिकारी रत्नेद्र कुमार त्रिगुणायत ने बताया कि रविवार की भोर 4 बजे बन विभाग की टीम में वन दारोगा मिश्री लाल बीट प्रभारी राम राज ने झील पर छापा मारा तो शिकार करने आए तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। वन विभाग की केवल वाइड लाइन तक ही जिम्मेदारी बनती है। इस लिए इन्हे पूरा कलंदर पुलिस को सौंप दिया गया है। थाने की कस्टडी में पूछताछ चल रही है। जो भी संभव होगा पुलिस इन पर कार्रवाई करेगी।

इसे भी पढ़े  विकास कार्यो का समय पर फीड कराएं डाटा और करें उसका अनुश्रवण : गौरव दयाल

What do you think?

Written by Next Khabar Team

सड़क दुघर्टना में ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

मतगणना के लिए प्रशिक्षित किए जाऐंगे भाजपा कार्यकर्ता