ढेमवा पुल के गड्ढे में गिरी कार, चालक घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल।रौनाही थाना अंतर्गत बाढ़ और काटन की चपेट में आए ढेमवा पुल के उत्तरी छोर पर बने गड्ढे में शुक्रवार की रात में एक कार चालक तेज रफ्तार का शिकार हो गया और अपनी अल्टो कार यू पी 51 ए पी 7914 को लेकर पुल के गड्ढे में जा गिरा। आसपास से दौड़े लोगों ने कार में फंसे चालक को वाहन से बाहर निकाला।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने इसे इलाज के लिए सी एच सी भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि चालक की पहचान बद्री पाण्डेय उम्र 40 वर्ष पुत्र रघुबीर निवासी जमथा गोंडा के रूप में हुई है। जिसका इलाज अभी चल रहा है।

इसे भी पढ़े  लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही भाजपा सरकार : सत्यनारायण पटेल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya