कार व ट्रक में टक्कर, बेटे की मौत, पति-पत्नी व बेटी घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोण्डा से लखनऊ जा रहा था कार सवार परिवार

अयोध्या। एनएच-28 बूथ नम्बर चार पर आमने सामने हुई कार व ट्रक कीं टक्कर में एक ही परिवार के जहां एक डेढ़ वर्षीय बालक की मौत हो गयी वहीं पति पत्नी व पुत्री घायल हो गये। घालों को 108 एम्बूलेंस से लाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
कार सवार गोंडा से लखनऊ जा रहे थे अभी वह एनएच-28 बूथ नम्बर चार पर पहुंचे ही थे तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना करने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। दुर्घटना में डेढ़ वर्षीय इवान पुत्र नागेन्द्र की जहां मौत हो गयी वहीं 35 वर्षीय शिल्पी सिंह पत्नी नागेन्द्र सिंह, 8 वर्षीय सगुन पुत्री नागेन्द्र सिंह व नागेन्द्र सिंह पुत्र नानबाबू सिंह निवासीगण तरबगंज गोण्डा घायल हो गये। नागेन्द्र सिंह एसबीआई में सहायक प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं।

इसे भी पढ़े  सिंधी सेंटर में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya