The news is by your side.

कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने हनुमानगढ़ी का किया दर्शन

अयोध्या। सबे की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर के साथ सोमवार को अचानक अयोध्या पहुंच कर रामलला और हनुमान गढ़ी का दर्शन किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने नागरिकता संशोधन कानून पर हो रहे विरोध पर विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के लोग देश के नागरिकों को भड़काने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश में अच्छा काम कर रही है। भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार की मजबूत विदेश रिश्तों का परिणाम है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आने से देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल मिलेगा। इस दौरे से भारत के रिश्ते अमेरिका से और मजबूत होंगे।

Advertisements
Advertisements
इसे भी पढ़े  कांग्रेस जिला महासचिव, सचिव समेत सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

Comments are closed.