अयोध्या पर्व में शामिल होने के लिए रवाना हुआ जत्था

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र में आयोजित तीन दिवसीय अयोध्या पर्व में शामिल होने के लिए 11 बसे गुरुवार को भाजपा कार्यालय से रवाना हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्रा व पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इसके अलावा ट्रेन तथा निजी वाहनों से भी बड़ी संख्या में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता नई दिल्ली के लिए रवाना हुए है। कार्यक्रम के संयोजक अयोध्या सांसद लल्लू सिंह है।
पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि अयोध्या के चौरासी कोसी परिक्रमा क्षेत्र में आने वाले पौराणिक स्थलों की झांकियों को देखने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी व मनोज सिन्हा भी शिरकत करेंगे। आयोजन के माध्यम से अयोध्या को विश्व पयर्टन के मानचित्र पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्रा ने कहा कि देश विदेश के लोगो का अयोध्या के वृहत्तर सांस्कृतिक स्वरुप से साक्षात्कार हो सके यही इस आयोजन का मूल उद्देश्य है। पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह ने बताया कि पर्व को लेकर अयोध्या के लोगो को उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के माध्यम से अयोध्या के पौराणिक स्थल पूरे विश्व के सामने होंगे। इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठियां, औपचारिक कार्यक्रम व लोकपरम्परा से जुड़े विविध आयाम पर्व का आकर्षण होंगे। नई दिल्ली जाने वालों में प्रमुख रुप से महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, संजीव सिंह, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, सुधीर चौरसिया, मनमोहन जायसवाल, बुद्धिपाल प्रजापति, प्रो कृष्ण मुरारी सिंह, राम कुमार सिंह राजू, ओम प्रकाश अंदानी सहित हजारां की संख्या में लोग रवाना हो चुके है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya