रुदौली ब्लॉक प्रमुख शिल्पी के आवास पर गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट, बाल-बाल बचीं

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-बदमाशों ने घर के सामने खड़ी दो गाड़ियों में तोड़फोड़ भी कर दिया,  दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

अयोध्या। जनपद के रुदौली ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह के आवास पर शुक्रवार सुबह के समय अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से दिल नहीं भरा तो बदमाशों ने घर के सामने खड़ी दो चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ भी कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
शिल्पी सिंह के पति व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वजीत सिंह ने कैंट थाना में तहरीर देकर दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकाल कर आरोपरियों की तलाश में जुट गई है।

सुबह मॉर्निंगवॉक पर निकलते थे, संयोग था कि आज लखनऊ में थे

दरअसल रुदौली ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह का अयोध्या थाना कैंट के बढ़ई पुरवा में आवास है। पति व ब्लॉक प्रमुख सर्वजीत सिंह का कहना है कि ” सुबह करीब पांच बजे उनके घर पर चार बदमाश पहुंचे। उस समय पत्नी शिल्पी सिंह फूल तोड़ने के लिए निकली थी। बदमाशों ने घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे।
पत्नी शिल्पी सिंह चिल्लाती हुई जान बचाकर मौके से भागकर घर के अंदर चली गई। जबकि तीन अन्य बदमाश घर के बाहर खड़ी इनोवा व स्विफ्ट डिजायर में तोड़फोड़ करने लगे।वही सर्वजीत सिंह ने घटना को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा ” मैं पति पत्नी सुबह टहलने के लिए जाता हूं, गुरुवार को आवश्यक कार्य होने के चलते मैं लखनऊ गया था। सुबह पत्नी ने पूरी घटना की जानकारी दिया। संभावना है कि ये लोग हमें मारने के मकसद से आए होंगे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं कह सकता हूँ।
बता दे कि कैंट थाना पुलिस के अनुसार “दो दिन पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति सर्वजीत सिंह का खंडासा थाना क्षेत्र में कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। रुदौली निवासी भीम सिंह, अबू सराय निवासी सिंपल सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya