अयोध्या से ब्राह्मण सम्मेलन का आगाज करेगी बसपा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-23 जुलाई को आयोजित होगा ब्राह्मण सम्मेलन, शामिल होंगे सतीश चन्द्र मिश्रा

अयोध्या। उ.प्र. में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज़ कर दी है। इसी क्रम में बसपा प्रदेश भर में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है जिसकी शुरुआत 23 जुलाई को को रामनगरी अयोध्या से की जाएगी। सम्मेलन में सतीश चंद्र मिश्रा अयोध्या से रामलला का दर्शन कर इसकी शुरुआत करेंगे।

सोमवार को अयोध्या पहुचे बसपा नेता व पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने प्रेसवार्ता कर कहा कि वह जनपद में होने वाले 23 जुलाई के कार्यक्रम की समीक्षा करने पहुचे है। बहुजन समाज पार्टी प्रदेश की जनता पर साढ़े चार साल हुए अत्याचार और अन्याय के खिलाफ लड़ रही है और उनकी आवाज़ उठा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जिस तरह ब्राह्मणों के ऊपर अत्याचार हुए है बसपा उसपर नज़र रखे हुए है और अब जनता के सामने उन मुद्दों को रखेगी।

बसपा पर जातिगत राजनीति के लग रहे आरोपो पर नकुल दुबे ने कहा कि हमारी पार्टी पर भले ही आरोप लग रहे हो लेकिन बसपा सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की बात करती है और उसी नीति पर कार्य करती है। प्रेस वार्ता के दौरान ब्राह्मण सम्मेलन के आयोजक करूणाकर पाण्डेय भी मौजूद रहे।

2007 की तर्ज पर होगा ब्राह्मण सम्मेलन

-पहले चरण में बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन का आगाज 23 जुलाई से अयोध्या से शुरू होकर 29 जुलाई तक प्रदेश के 18 मंडलों में चलेगा। इस अभियान की पूरी मॉनिटरिंग सतीश चंद्र मिश्रा खुद करेंगे। बीएसपी का ब्राह्मण सम्मेलन 2007 के चुनावी अभियान की तर्ज पर होगा स बीएसपी 2007 के फॉर्मूले पर वापस लौट रही है, जो दलित-ब्राह्मण और ओबीसी के गठजोड़ के सहारे 2022 में उत्तर प्रदेश में सत्ता पर दोबारा काबिज होने की कोशिश है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya