ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न के खिलाफ मुखर होगी बसपा : करुणाकर पांडेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-शुक्रवार को अयोध्या से शुरू होगा बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन

अयोध्या। ब्राह्मण सम्मेलन से बसपा अपनी चुनावी तैयारियों को धार धरेगी। जिसकी शुरुआत रामनगरी में शुक्रवार को पार्टी महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र करेंगे। सम्मेलन की तैयारियों को अन्तिमरूप दे दिया गया है। ब्राह्मण सम्मेलन के संयोजक करुणाकर पांडेय ने बताया कि उनकी पार्टी बहन मायावती के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में जाकर समाज में हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज़ उठाएगी।

पांडेय ने बताया कि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनसे संवाद करेंगे। साथ ही इस कार्यक्रम को रामनगरी अयोध्या से शुरू किए जाने को लेकर कहा कि अयोध्या अध्यात्म और सत्य की नगरी है। अयोध्या से प्रभु श्री राम ने असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया। भगवान श्री राम सत्य और न्याय के प्रतीक हैं। इसलिए अयोध्या की धरती को चुना गया है। यहां से ऊर्जा और प्रेरणा लेकर पूरे प्रदेश में ये संदेश दिया जाएगा कि सत्ता कितनी भी बलशाली हो लेकिन अगर अन्याय,असत्य और अत्याचार करेगी तो जनता उसे उखाड़ फेंकेगी।

करुणाकर पांडेय ने कहा कि जब प्रदेश में बसपा सुप्रीमो मायावती की सरकार थी तो उस दौरान 2007 से 2012 तक प्रदेश में हमने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के आधार पर कार्य किया और सरकार चलाई। इस सरकार में ब्राह्मणों का जो उत्पीड़न हुआ। जो अत्याचार हुआ उसे बसपा मुखरता के साथ उठाएगी। जनता योगी सरकार को देख चुकी। इस बार 2022 में विधानसभा चुनाव में प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya