सामूहिक दुष्कर्म के दोनो अभियुक्त गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– एसपी ग्रामीण ने मामले का किया खुलासा

अयोध्या। रूदौली कोतवाली क्षेत्र के गौरियामउ में किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले के दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। शनिवार को एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने मामले का खुलासा किया। बताया कि दो दिन पूर्व गौरियामउ की महिला ने रूदौली कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि बेटी के साथ पड़ोस गांव के दो युवकों ने डरा धमका कर सामुहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता दोनों आरोपियों को पहचान भी नहीं सकी थी। पुलिस ने अज्ञात पर आईपीसी की धाराओं व पॉस्को एक्ट में केस दर्ज कर पड़ताल में लगी। एसपीआरए के मुताबिक अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले के पर्दाफाश के लिए डीआइजी/एसएसपी दीपक कुमार के निर्देश पर टीम गठित कर दी गई। क्षेत्राधिकारी रूदौली डा धर्मेन्द्र कुमार यादव के कुशल पर्यवेक्षण में 20 मार्च को प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा के नेतृत्व में टीम छानबीन कर रही थी कि मुखबिर ने अपराधियों के बारे में जानकारी दी। पुलिस टीम कूढासादत तिराहा नेशनल हाईवे से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। अभियुक्तों में वैश उर्फ उवैश तथा सुहैल उर्फ गुड़्डू निवासी गुजरन का पुरवा मजरे मीसा थाना कोतवाली रूदौली हैं। जामा तलाशी का 380 रुपये मिले है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा, एसआई कृष्ण प्रताप यादव, चन्द्रभूषण यादव हेडकांस्टेबलआन्नद यादव, कांस्टेबल सौरभ दीक्षित, यतेन्द्र सिहं व शिवाजी यादव शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya